SSC Ki Taiyari Kaise Kare – बिना कोचिंग के कैसे करे एसएससी की तैयारी जानिए हिंदी में!


SSC Ki Taiyari Kaise Kare – बिना कोचिंग के कैसे करे एसएससी की तैयारी जानिए हिंदी में!




SSC Ki Taiyari Kaise Kare – बिना कोचिंग के कैसे करे एसएससी की तैयारी जानिए हिंदी में!


हेलो दोस्तों, Hindi gyan technology में आपका स्वागत है, आज हम आपको बताएँगे की SSC मै सफलता केसे प्राप्त की जाये तथा उसके साथ-साथ एसएससी फुल डिटेल्स, ssc फुल फॉर्म / एसएससी का पूरा नाम, एसएससी का फुल फॉर्म हिंदी में, एसएससी क्या है कैसे करे, एसएससी इंग्लिश की तैयारी कैसे करे !



एसएससी की तैयारी, एसएससी सिलेबस, SSC परीक्षा  तथा SSC exam से जुडी हुए हर जरुरी जानकारी भी आपको यहा मिलेगी जैसे SSC परीक्षा क्या होती है , SSC Ki Taiyari कैसे करे, SSC full details, Tips for SSC Exam.



Contents [hide]

1 SSC Ki Taiyari Kaise Kare
1.1 मेहनत करने के बाद भी सफल न होने के मूल कारण सिर्फ दो है:
2 SSC क्या है और SSC का फुल फॉर्म क्या होता है?
2.1 SSC (CHSL) परीक्षा के चरण (Level)
2.1.1 Tier 1
2.1.2 Tier 2
2.2 Tier 3
3 SSC ki Taiyari / एसएससी की तैयारी
3.1 सबसे पहले एग्जाम फार्मेट को समझे
3.2 टाइम टेबल बनाना
3.3 रोजमर्रा या अपने आस – पास की चीजों से सीखे
3.4 तनाव रहित रहे
3.5 सही रणनीति
4 SSC Syllabus में क्या पढ़े !
4.1 पहला विषय – सामान्य बुधिमत्ता (रीजनिंग)
4.2 दूसरा विषय – अंग्रेजी (सामान्य)
4.3 तीसरा विषय – सामान्य जागरूकता
4.4 चौथा विषय – संख्यात्मक अभियोग्यता
5 Conclusion
सरकारी नौकरी पाने के लिए आज जैसे होड़ सी मची हुई है हर विद्यार्थी चाहता है के वह सरकारी नौकरी करे व् अपने क्षेत्र में एक सफल व्यक्ति बने, हर साल SSC Exam में लाखो विद्यार्थी भाग लेते है , उसके लिए कोचिंग क्लासेज भी जाते व् दिन रात मेहनत भी करते हे फिर भी वह असफल हो जाते है !

SSC Ki Taiyari Kaise Kare
मेहनत करने के बाद भी असफल हो जाना बहुत ही निराशाजनक होता है किन्तु अगर हम निराश होने की बजाए असफल होने के कारण का पता लगाये और उसे दूर करे तो जरुर सफल हो सकते है !

मेहनत करने के बाद भी सफल न होने के मूल कारण सिर्फ दो है:
परीक्षा के अनुसार तैयारी न कर पाना या पाठ्यक्रम की अधूरी जानकारी !
परीक्षा की सही रणनीति का पता न होना या सही गाइडेंस न मिल पाना !
क्या आपने ये पोस्ट देखी: SSC Kya Hai? – SSC Ka Full Form in Hindi, SSC Me Kya Hota Hai, SSC Ki Puri Jaankaari

आज हम आपको बतायेंगे की SSC की तैयारी किस प्रकार की जानी चाहिए तथा इसके लिए आपको एसएससी सिलेबस  में क्या व् केसे पड़ना होगा |

सबसे पहले तो हम जो भी कार्य करते है या करना चाहते हे उसके विषय में हमे उसकी सम्पूर्ण जानकारी होनी चाहिए ,तब ही उसमे सफलता मिल पाती है, अधूरी जानकारी से हम भ्रमित हो जाते है , तो आइये हम और आप मिलकर आज जानते वह समझते है की SSC क्या है ?

यह कैसे काम करता है ? इसमें कितने चरण (Tier) होते है ? एसएससी सिलेबस क्या है ? तथा इसे किस प्रकार क्लियर (Pass ) किया जा सकता है ?

SSC क्या है और SSC का फुल फॉर्म क्या होता है?
एसएससी का पूरा नाम – Staff Selection Commission (SSC)

एसएससी का फुल फॉर्म हिंदी में “कर्मचारी चयन आयोग” होता है ये एक सिलेक्शन बोर्ड है जो केंद्र सरकार के विभागों के लिए ग्रुप “B” वे ग्रुप “C” के लिए कर्मचारियों का चयन करती है ! कर्मचारी चयन आयोग की स्थापना सन 1977 में हुई थी !

SSC की पूरी जानकारी के लिए यहाँ Click करें अगर आप को जानना है की SSC क्या है !

यह केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों के लिए कर्मचारीयों की नियुक्ति हेतु एक परीक्षा आयोजित करता है जिसकी जानकारी हमे SSC की ऑफिसियल वेबसाइट पर मिलती है , यह कई प्रकार की परीक्षा आयोजित करता है, छात्र अपनी योग्यता के अनुसार परीक्षा में भाग ले सकते है |

SSC की विभिन्न प्रकार की प्रतियोगी परीक्षा  –

CGL ( Combined Graduate Level)
CHSL (Combined Higher Secondary Level)
STENO (Stenography)
JE (Junior Engineer )
CAPF (Central Armed Police Forces)
SSC (CHSL) परीक्षा के चरण (Level)
SSC (CHSL) परीक्षा तीन चरण (स्तर) में संपन्न होती है , जिसे TIER 1 , TIER 2 व् TIER 3 नाम दिया गया है | इस परीक्षा में भाग लेने के लिए 12 वी परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए , तथा इसमें  न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष व् अधिकतम आयु सीना 27 वर्ष रखी गयी है, आरक्षण के दायरे में आने वाले उम्मीदवार को सरकारी नियमानुसार छुट का प्रावधान है | अगर आप भी 12 वी पास है और सरकारी नौकरी करना चाहते हे तो आपके लिए यह परीक्षा वरदान साबित होगी |

Tier 1
यह परीक्षा  कंप्यूटर बेस्ड (आधारित )होती हे इसमें ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न आते है | इसमें आपको 60 मिनट का समय मिलेगा  तथा 2 – 2 अंको के 100 प्रश्न होंगे | इसमें नेगटिव मार्किंग भी होगी |

एसएससी का Syllabus:

सामान्य बुधिमत्ता (रीजनिंग)
अंग्रेजी (सामान्य)
सामान्य जागरूकता
संख्यात्मक अभियोग्यता
Tier 2
इस चरण में उम्मीदवार को लिखित परीक्षा देनी होगी , जो 100 अंको की होगी ,इसमें 200-250 शब्दों में एक निबंध और 100 -150 शब्दों में एक पत्र लिखना होगा |

Tier 3
इस चरण में Typing Test लिया जायेगा व् Computer Knowledge का भी Test लिया जायेगा ,

English Typing में 35 WPM (Word Per Minute)
Hindi Typing में 30 WPM की Speed अनिवार्य है |
SSC ki Taiyari / एसएससी की तैयारी
हमारे ब्लॉग के द्वारा आपको SSC की जानकारी तो मिल ही गयी होगी जो अब तक SSC से अंजान थे उन्हें भी काफी फायदा मिलेगा, अब हम जो करना चाहते हे उसकी सम्पूर्ण जानकारी हमारे पास उपलब्ध है, तो आइये दोस्तों शुरू करते है SSC ki Taiyari कैसे करे !

जी हाँ दोस्तों अब में आपको बताने जा रहा हु SSC ki Taiyari किस प्रक्रार की जाये जिससे पहले ही प्रयास में सही रणनीति द्वारा उसे पास किया जा सके व् उसमे सफलता हासिल की जा सके –

सबसे पहले एग्जाम फार्मेट को समझे
पढ़ना ना भूले: English Bolna Aur Padhna Kaise Sikhe? – 5 सरल और आसान तरीको से केवल कुछ दिनों में अंग्रेजी बोलना सीखिए!

बहुत से छात्र यह गलती करते है, SSC exam को क्लियर करने के लिए सबसे पहली व् जरुरी चीज़ है एग्जाम के Pattern व् एसएससी सिलेबस को समझना , बिना एग्जाम का फोर्मेट समझे पढाई करना उचित नही है|

पहले हमे समझ लेना चाहिए की वो क्या पूछना चाह रहा है और हमे क्या पढना है | इसके लिए एग्जाम फॉर्मेट के नोट्स बनाये व्  एसएससी सिलेबस  के बारे में अच्छे से जाने |

टाइम टेबल बनाना
जैसा की आप सब लोग जानते है की एग्जाम पास करने के लिए अच्छी पढाई की आवश्यकता होती है , और अच्छी पढाई के लिए समय की, आपको सबसे पहले एक टाइम टेबल बनाना होगा की कब और किस टाइम पढाई की जाये , जब आप पूरी तरह से तनावरहित हो|

हमे ऐसा नही करना चाहिए की जब फ्री हुए तब पड़ने बेठ गये ,हमे पूरी लगन के साथ व् अन्य कामो से फ्री होकर मन लगाकर पढाई करनी होगी, व् उस टाइम टेबल को प्रतिदिन फॉलो करना होगा तभी हम एग्जाम क्लियर कर पाएंगे |

आपको एसएससी सिलेबस  के हर सब्जेक्ट के लिए एक टाइम टेबल बनाना होगा ,आप जिस विषय में कमज़ोर है उसके लिए आपको अत्यधिक समय देना होगा . और अपनी क्षमता के अनुसार पढाई करे अत्यधिक पढने से आप सब भूल न जांए, याद रहे की आपको समझ कर पढाई करना है न की रटना है|

रोजमर्रा या अपने आस – पास की चीजों से सीखे
आपके दैनिक उपयोग में आने वाली व् आपके आस – पास ऐसी बहुत सी चीज़े है जिनके द्वारा आप अपनी पढाई में मदद प्राप्त कर सकते है , जैसे आप अखबारों की मदद से करंट अफेयर्स की जानकारी प्राप्त कर सकते है ,पुराने अखबारों में से दो महीने पहले की सभी घटनाओ को पढ ले, इसके लिए आप मैगज़ीन का सहारा भी ले सकते है|



एसएससी सिलेबस  में एक सब्जेक्ट जनरल अवेरनेस है जिसमे विश्व में क्या – क्या हो रहा है तथा इससे सम्बंधित सवाल आयेंगे इसके लिए आप इन्टरनेट की सहायता से ले सकते है ,आर्टिकल पढ़ सकते है, न्यूज़ पढ़ सकते है|

इसके साथ साथ इन्टरनेट पर कई सारी एप्लीकेशन मोजूद हे जी मोक टेस्ट लेती हे जिसके द्वारा आप अपनी तेयारी भी कर सकते हो और अपनी अब तक की तेयारी का परिणाम भी प्राप्त कर सकते हो

मोक्क टेस्ट हर रोज़ देते रहे इससे आपकी वर्त्तमान स्थति व् आपके कमज़ोर क्षेत्र का पता भी लगता रहेगा |

तनाव रहित रहे
पढाई ठीक से जब ही होगी तब आप तनाव मुक्त होंगे इसके लिए आपको सुबह उठकर योग करना चाहिए तथा खेल कूद भी करना चाहिए , आप इसके अलावा घुमने व् मनपसंद गाने (MUSIC) का सहारा भी ले सकते है |

सही रणनीति
किसी भी परीक्षा में सफलता हमारी सही रणनीति पर निर्भर करती है , और सही रणनीति सही ज्ञान और अनुभव से आती है , सही रणनीति बनाने के लिए हमे सिलेबस की सही जानकारी होनी चाहिए , हमे ये पता होना चाहिए की आयोजक कर्ता ने परीक्षा में किस सिलेबस के बारे में पूछा हे ,

इसके पश्चात् हमे उस एसएससी सिलेबस का मटेरियल (बुक्स व् नोट्स ) उपलब्ध  करना चाहिए | अब हमारे पास एसएससी फुल डिटेल्स, SSC फुल फॉर्म, एसएससी का पूरा नाम, एसएससी का फुल फॉर्म हिंदी में,एसएससी क्या है कैसे करे,एसएससी इंग्लिश की तैयारी कैसे करे|

एसएससी की तैयारी, एसएससी सिलेबस, SSC परीक्षा  तथा SSC exam की सम्पूर्ण जानकारी मौजूद हो चूकी  है, अब हमे टाइम टेबल बनाकर समय – समय पर अपने चयनित विषयों का अध्ययन करना होगा |

SSC Syllabus में क्या पढ़े !
जेसा की हम जानते है SSC EXAM में 4 विषयों पर आधारित प्रश्न पूछे जाते है , तो हमे सिर्फ उन 4 विषयों का अध्ययन करना हे उन्हें समझना है , इन 4 विषयों का हमने ठीक से समझ लिया ,याद कर लिया तो निश्चित ही हमे सफलता मिलेगी, आइये जानते हे हम की हमे क्या पढना है केसे पढना है |

पहला विषय – सामान्य बुधिमत्ता (रीजनिंग)
रीजनिंग एक ऐसा विषय है जिसमे समय की अनुकूलता पर ध्यान अधिक देना होता है, रीजनिंग हल करने के लिए हमे अपने स्पीड (गति ) बढ़ानी होगी और यह निरंतर प्रयास करने से ही संभव है|

रीजनिंग के लिए हम कोई भी बुक्स ले सकते है ,इसके साथ साथ हमे पिछले 10 साल के प्रश्नपत्र भी हल करके हमारी स्पीड बडा सकते हे तथा अपनी स्किल्स का भी पता लगा सकते है | इसके साथ – साथ हम एंड्राइड फ़ोन में एप्लीकेशन का इस्तेमाल करके भी इसे जारी रख सकते है |

दूसरा विषय – अंग्रेजी (सामान्य)
अंग्रेजी एक अन्तर्राष्ट्रीय भाषा हे इसका ज्ञान आज के युग में बहुत आवश्यक है, SSC में अंग्रेजी ग्रामर के कुछ टॉपिक्स पूछे जाते है,जेसे –

गलती ढूँढना, रिक्त स्थान भरना, पर्यायवाची/समानार्थक, विलोमार्थक, वर्तनी / वर्तनी में गलती निकालना, मुहावरे और वाक्यांश, शब्द प्रतिस्थापन, वाक्य में सुधार, क्रियाओं के कर्म और कर्तृ वाच्य, प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष कथन को आपस में बदलना, वाक्य के अंशों को आगे-पीछे करना, किसी अनुच्छेद में वाक्यों की फेरबदल, passage, अनुच्छेद का कॉम्प्रिहेंशन।

अंग्रेजी विषय के लिए हमे ग्रामर पढना चाहिए | मार्केट में बहुत सी बुक्स उपलब्ध है , इसके साथ हम प्ले स्टोर से इंग्लिश लर्निंग  एप्लीकेशन डाउनलोड कर सकते है तथा उसकी मदद से भी हम पढाई कर सकते हे | हम रोजाना एक अंग्रेजी अख़बार पढ़कर भी इसकी तेयारी कर सकते है |

तीसरा विषय – सामान्य जागरूकता
ये भी पड़ें: IAS क्या है or IAS Kese Bane? – IAS के लिए आयु, फुल फॉर्म, कार्य एवं IAS बनने की तैयारी से जुड़े आपके सभी प्रश्नों के उत्तर |

इस विषय में उम्मीदवार से अपने आस – पास व् देश दुनिया में हुए घटना की जानकारी पूछी जाती है , परीक्षा में भारत और इसके पडोसी देशों से सम्बंधित प्रश्न पूछे जायेंगे, विशेषकर उनके इतिहास, संस्कृति, भूगोल, आर्थिक परिदृश्य, सामान्य नीति और वैज्ञानिक अनुसंधान आदि शामिल होंगे |

इस विषय के अध्ययन हेतु हमे प्रतिदिन अख़बार पढना चाहिए तथा आर्टिकल पढना चाहिए | हमे हर विषय से सम्बंधित जानकारी के लिए इन्टरनेट का उपयोग भी करना चाहिए |

चौथा विषय – संख्यात्मक अभियोग्यता
यह विषय आपकी बुद्धिमता बताता है इस विषय में काफी सारे टॉपिक होते हे जिनका अध्ययन व् लगातार प्रैक्टिस ही आपकी सफलता की नीव रखती है |

नंबर सिस्टम -पूर्णांक, दशमलव और भिन्न संख्याओं की संगणना, संख्याओं के बीच रिश्ता, आधारभूत अंकगणितीय ऑपरेशन: प्रतिशत, अनुपात, वर्ग मूल, औसत, ब्याज (सरल और मिश्रित), लाभ और हानि, डिस्काउंट, साझेदारी व्यवसाय, मिश्रण और मिलान, समय और दूरी, समय और कार्य
बीजगणित – स्कूल बीजगणित और प्राथमिक  (केवल सरल समस्याएँ) तथा रैखिक सूत्रों के ग्राफ।
रेखागणित – प्राथमिक ज्यामितीय आँकड़ों और तथ्यों का  परिचय: त्रिभुज और इसके विविध केन्द्र, त्रिकोणों की अनुरूपता और समानता, वृत्त, तिर्यक् रेखा, दो या दो से अधिक वृत्तों के कोण.
क्षेत्रमिति – त्रिभुज, , नियमित बहुभुज, वृत्त, सही त्रिपार्श्व, सही वृत्त शंकु, सही वृत्त परिवलय, गोलक, गोलार्द्ध, आयताकार , नियमित सही पिरामिड एवं त्रिकोणात्मक अथवा वर्गाकार आधार।
त्रिकोणमिति -त्रिकोणमिति, त्रिकोणमितीय अनुपात, पूरक कोण, ऊंचाई और दूरी (केवल सरल समस्याएँ) sin20 + Cos20 = 1 आदि जैसे मानक पहचान.
सांख्यिकीय चार्ट – सारणी और ग्राफ का उपयोग: हिस्टोग्राम, आवृत्ति बहुभुज, बार-आरेख, पाई चार्ट.
Conclusion
हा तो दोस्तों आपको हमारी पोस्ट कैसी लगी ? आज हमने आपको बताया की SSC क्या होती है, SSC exam में क्या क्या होता है , SSC ki tayari कैसे की जाती है और एसएससी के सीलेबस की जानकारी | हम आशा करते है की आपको हमारी पोस्ट पसंद आई होगी|



तो दोस्तों अब आपके पास सारी एसएससी की सारी जानकारी मौजूद है अब देर न करते हुए आप मन लगाकर पढाई शुरू कर दीजिये हम और हमारी टीम कामना करते है की आप इसमें सफल हो | अगर आपके मन में अब भी कुछ सवाल हे तो कमेंट बॉक्स में अपने सवाल पुछ  सकते है| धन्यवाद , आपका दिन शुभ हो !

Comments

  1. Good👍 topic
    https://www.bestnokaris.xyz/2021/03/ssc-result%20.html

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

DIGITAL MARKETING KYA HAI? DIGITAL MARKETING KAISE KARE? – DIGITAL MARKETING से जुडी सारी जानकारी हिंदी मे!

GMAIL KAISE BANAYE? – जानिए GMAIL PAR EMAIL ID KAISE BANAYE इन बेहद सरल तरीको से!